नई ‎दिल्ली। दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 96.75 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। कॉरपोरेट दिवाला प्रक्रिया के तहत चल रही कंपनी डीएचएफएल को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,507.01 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 13,095.38 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2020-21 में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी को 15,051.17 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष में घाटा 13,455.81 करोड़ रुपए था। बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की एकीकृत कुल आय घटकर 2,060.57 करोड़ रुपए रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,160.98 करोड़ रुपए रही थी। इस समय कंपनी का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नियुक्त एक प्रशासक के हाथ है। यह पहली गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी कंपनी है जिसके दिवालियेपन का समाधान करने के लिए इसका मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) के समक्ष भेजा है।

Previous articleइमामी ने उत्पादों के दाम चार प्रतिशत बढ़ाए
Next articleट्रेक्टर बुआई 1500 रुपए प्रति घण्टा-किसानों की अनदेखी कर रही सरकार-कांग्रेस दीपक शर्मा बोले- किसानों पर रहम करे सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here