अहमदाबाद| गांधीनगर स्थित नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) की कोविड लेबोरेटरी ने कोविड 19 ने दावा किया है कि तांबा या तांबा मिश्रित धातु से बहुत ही कम समय में कोरोना नष्ट हो सकता है| एनएफएसयू ने संशोधन किया है कि तांबा पर कोरोना वायरस केवल दो मिनट में खत्म हो जाते हैं| तांबा एक मात्र ऐसी धातु है जिसके संपर्क में वायरस या बैक्टेरिया कुछ घंटों में खत्म हो जाते हैं| यह बात प्रमाणित है कि तांबे में एन्टीबेक्टेरियल और एन्टी माइक्रोबियल गुण होता है| साथ तांबा शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाता है| गौरतलब है शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाने के लिए तांबे का उपयोग श्रेष्ठ माना जाता है| तांबे के बर्तन का पानी शरीर में मिनरल्स की पूर्ति करता है| तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं। तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है। पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है। तांबे के जग में भरे पानी के नियमित पीने से शरीर की बढ़ी चर्बी घटने लगती है और शरीर ऊर्जावान बनता है| हांलाकि इसके लिए फास्टफूड को छोड़ना होगा|

Previous articleकॉनवे को रोकने के लिए विराट को बनानी होगी योजना , अश्विन हो सकते हैं प्रभावी
Next articleअमेरिका ने भारत के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई से हटाई रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here