गढ़वा। झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर गांव में शुक्रवार की शाम एक तालाब में डूब कर दो बच्चों की मौत हो गई तथा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हूर गांव में बच्चे तालाब किनारे लगे पेड़ से आम तोड़ने गये थे। इसी क्रम में एक बच्चा का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा, उसे बचाने के क्रम में ही दो अन्य बच्चे तालाब में उतरे, जिसमें से दो की मौत हो गयी और एक की स्थिति गंभीर बतायी गयी है।
मृतकों में हूर गांव निवासी दिवाकर चौबे का 6वर्षीय पुत्र दिव्य प्रकाश चौबे ,मेराल थाना के पिस्का गांव निवासी प्रेमचंद तिवारी का 5वर्षीय पुत्र सोनू तिवारी, टुल्लू शामिल है। जबकि घायल बच्चा में दिवाकर चौबे का ही 8वर्षीय पुत्र आदित्य चौबे शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि टुल्लू तिवारी अपने हूर गांव में मामा के यहां आया हुआ था। वहां वह दिव्य प्रकाश और आदित्य के साथ शाम में आम तोड़ने के लिए गया हुआ था।गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे आम का पेड़ था।ग्रामीणों की माने तो ये तीनों बच्चे आम के पेड़ से आम तोड़ने के क्रम में किसी तरह फिसल कर तालाब में गिर गए। इसकी जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से किसी तरह निकाला। निकालने के बाद दिव्य प्रकाश और टुल्लू तिवारी की मौत हो गई जबकि आदित्य चौबे गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल आदित्य को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है ,जबकि दिव्य प्रकाश और टुल्लू के शव को पोसटमार्टमके लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम की स्थिति बन गई है परिजनों का रो-रो कर काफी बुरा हाल हो गया है।