नई दिल्ली। प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के दुकरा में सुल्तानपुर से आई बारात में दुल्हन के लिए जेवर न लाने पर बात बिगड़ गई। दुल्हन ने खुद आगे बढ़कर शादी से इनकार कर दिया। पट्टी थाने में दोनों पक्ष में पंचायत के बाद वर पक्ष को खानपान में हुए खर्च की भरपाई करनी पड़ी। बारात सुल्तानपुर के मीरपुर क्षेत्र के प्रतापपुर से आई थी। बाराती भोजन कर चुके थे। शादी के लिए चढ़ावा दुल्हन के घर भेजा गया। उसमें सिर्फ एक जेवर देख दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो दुल्हन ने खुद आगे बढ़कर शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में बारात बिना शादी के ही लौट गई। गुरुवार को दोनों पक्ष में पट्टी थाने में पंचायत हुई। इसमें लड़की पक्ष ने खानपान पर 1.40 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। इसमें लड़का पक्ष की ओर से आधा खर्च वहन करने की बात तय हुई। लड़का पक्ष के लोगों ने 60 हजार रुपये दिया। 10 हजार बाद में देने की बात कह कर चले गए। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में बाहर थे। थाने पर लोग आए थे, लेकिन क्या निर्णय हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

Previous articleवाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Next articleकोरोना वायरस का ब्राजील वेरिएंट है सबसे अधिक घातक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here