ग्वालियर जिले की डबरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताडना का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी में रहने वाली अनीता वाल्मीक की शादी फूलसिंह वाल्मीकि से हुई थी। शादी के बाद ससे ही फूल सिंह उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडित कर रहा था। जिसके चलते अनीता ने इसकी शिकायत सिटी थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।














