अहमदाबाद| प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए काह कि आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली छोड़ देशभर में कहीं अस्तित्व नहीं है| गुजरात में कांग्रेस विकल्प थी और हमेशा रहेगी| गुजरात की जनता आप को स्वीकार नहीं करेगी| बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को अहमदाबाद आए थे और उन्होंने गुजरात मौजूदा हालात के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराया था| उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात अब बदलेगा और आप राज्य की जनता का मजबूत विकल्प बनेगा| केजरीवाल के बयान के बाद मोढवाडिया ने ट्वीट कर लिखा ‘स्व. चिमनभाई, स्व. केशूभाई पटेल और शंकरसिंह वाघेला जैसे दिग्गज नेता भाजपा विकल्प नहीं पाए तो दिल्ली से आए कैसे विकल्प बन सकेंगे? गुजरात में कांग्रेस विकल्प था और रहेगा| गुजरात की जनता कभी आप को स्वीकार नहीं करेगी|’ मीडिया से बातचीत में मोढवाडिया ने कहा कि चुनावी लाभ लेने आने वाले लोग नए नहीं हैं| गुजरात ने कभी तीसरे राजनीतिक दल को स्वीकार नहीं किया| इतिहास गवाह है कि तीसरा मोर्चा भाजपा को फायदा पहुंचाता है| केशूभाई पटेल, चिमनभाई पटेल और शंकरसिंह सरीखे नेता भी तीसरे मोर्चा के रूप में स्थापित नहीं हो पाए| आप भी भाजपा की बी टीम के तौर पर काम करेगी| उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा करने तीसरी पार्टी आई है| कुछ सीटों पर आप से कांग्रेस नुकसान जरूर होगा| सूरत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की कमियों की वजह से आप को सीटें मिली हैं| भाजपा की सीटों में से एक भी सीट आप जीतने सफल नहीं रही| गुजरात के मतदाता कांग्रेस को ही विकल्प के रूप में स्वीकार करेंगे| मोढवाडिया ने कहा कि दिल्ली को छोड़ देशभर में कहीं भी आप का अस्तित्व नहीं है| दिल्ली एक कॉर्पोरेशन जितना है और वहां भी अरविंद केजरीवाल ने कोई नया काम नहीं किया| शीला दीक्षित ने विकसित दिल्ली केजरीवाल को दिया है| केजरीवाल ने शीला दीक्षित कार्यों पर अपने नाम के बोर्ड लगाने के अतिरिक्त और कुछ नहीं किया|

Previous articleअरुण जेटली स्टेडियम में नकली आईडी प्रूफ से बुकी की एंट्री कराने के मामले में दो गिरफ्तार
Next articleगुजरात में आज से “लव जिहाद” पर कानून लागू, 7 साल तक की सजा का प्रावधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here