नई दिल्ली। दिल्ली के उद्योग नगर के जे-5 में स्थित एक जूता फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इसी बीच मंगलवार सुबह एक शख्स का जला हुआ शव बरामद किया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा आजमगढ़ के दो भाई अब भी लापता हैं। वहीं घटना के बाद से 5-6 लोग लापता बताए जा रहे थे। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8:22 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई थीं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ की भी मदद ली गई। राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर के जे-5 स्थित एक जूता फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग में आजमगढ़ के दो सगे भाइयों के भी लापता होने की खबर से बरदह के पसिका में बेचैनी है। फैक्ट्री की आग में इनके फंसने की आशंका से सभी परेशान हैं। सोमवार की सुबह खबर मिलते ही पसिका गांव से युवकों के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर गांव में किसी अनहोनी की आशंका से सगे भाइयों के परिजन सहमे हुए हैं। बरदह थाना क्षेत्र के पसिका गांव निवासी रमेश कुमार अपने तीन पुत्रों के साथ दिल्ली के उद्योग नगर में एक जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। इस समय रमेश कुमार गांव में हैं। तीनों पुत्र दिल्ली में हैं। इनमें से रविवार की रात में रमेश के पुत्रों सोनू कुमार व विक्रम कुमार की शिफ्ट एक साथ थी। सबसे बड़े पुत्र अखिल कुमार की शिफ्ट दिन में थी। सुबह 8:22 बजे वहां आग लगने की खबर मिली।

Previous articleगाजियाबाद ने वैक्सीनेशन में बनाया नया रिकॉर्ड एक दिन में 27078 लोगों को लगाया टीका
Next articleसीएम योगी ने संगठन ने की समीक्षा पेश किया सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here