नरेला इंडस्ट्रिल एरिया में जूता बनाने की दो फैक्ट्रियों में भयानक आग भड़क गई है। कहा जा रहा है कि सिलेंडर फटने के कारण से आग लगी। एक फैक्‍ट्री में आग की ऊंची लपटों को देखा गया वहीं दूसरी में दमकलकर्मी आग बुझाने में लगी हुई है। फायर ब्रिगेड की 22 गाडि़यां मौके पर डटी हुई हैं। आग के समय फैक्ट्रियों में कोई नहीं था। किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

हालांकि आग बुझाने के क्रम में तीन दमकलकर्मी मामूली रूप से जख्मी भी हुए हैं। कहा जा रहा है कि सुबह पांच बजे के लगभग आग लगी। इसको मिलाकर एक महीने के अंदर दिल्‍ली में आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं घटित हुई हैं। इससे 24 घंटे पहले किराड़ी क्षेत्र मेें आग लगी थी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र में आग भड़कने से 9 लोगों की मौत हो गई। ये आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कपड़े के गोदाम में लगी थी। किराड़ी के जिस आवास में आग लगी वह दो मंजिला था। जिसके नीचे के फ्लोर पर कपड़े का गोदाम था।

गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण कपड़े ने आग पकड़ लिया। जिसके बाद आग भड़क गई।आग की लपटें फैलते हुए ऊपर के फ्लोर तक पहुंच गई। जिसके कारण लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला। घटना के समय मकान में 13 लोग मौजूद थे। जिसमें से 9 लोगों की जान चले गई। जिस मकान में आग लगी उसके मालिक का नाम रामचंद्र झा है। दमकल विभाग को रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे खबर मिली कि किराड़ी स्थित इंदर एन्क्लेव फेस -1 , डी ब्लॉक गली नंबर 4 मकान नंबर 206 में आग भड़क गई ।जिसके बाद दमकल विभाग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे व आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें शुरु कर दीं।

Previous article24 दिसम्बर 2019
Next articleझारखंड के चुनावी नतीजे कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साहजनक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here