नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार के दिन भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच खासी गर्मी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि, इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Previous articleगुरुग्राम के सेक्टर-14 में गारमेंट की दुकान में भीषण आग
Next articleबिहार के 15 लाख श्रमिक आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here