आज दिल्ली में वरिष्ठ राकांपा नेता और पूर्व सांसद,डीपी त्रिपाठी का निधन हो गया है। दरअसल वह काफी दिनों से बीमार थे। डीपी त्रिपाठी का पूरा नाम देवी प्रसाद त्रिपाठी है। वह भारत की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव थे। उनके निधन के बाद पूरी पार्टी में शोक की लहर है। अन्य ​दलों ने भी उनके​ निधन पर सवेंदना व्यक्त की है।

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष थे देवी प्रसाद त्रिपाठी..
बता दें कि देवी प्रसाद त्रिपाठी का जन्म 6 जनवरी 1954 में सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष थे। इतना ही नहीं उन्होंने बाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राजनीति के प्रोफेसर के रूप में पढ़ाया गया। जिसके बाद लगातार वह राजनीति में आगे बढ़ते चले गए।

16 साल की उम्र में राजनीति में की थी एंट्री
राजनीति के अनुभवी व्यक्ति डीपी त्रिपाठी ने मात्र 16 साल की उम्र में उन्होंने राजनीति में कदम लिखा था। वह बहुत ही जल्द पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सहयोगियों में से एक बन गए। हालांकि, उन्होंने बाद में सोनिया गांधी के विरोध में पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह वर्ष 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, औप बाद में पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता बन गए।

Previous articleइंदौर में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक, 300 से ज्यादा पदाधिकारी होंगे शामिल
Next articleशिवसेना ने 1994 में अब्दुल सत्तार को बताया था दाऊद का करीबी, अब उसीको बनाया कैबिनेट मंत्री…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here