नई दिल्ली । इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु की एक उड़ान में बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। इंडिगो ने कहा, हम इसकी पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु की उड़ान संख्या 6ई 122 में एक बच्चे का समयपूर्व जन्म हुआ। इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उड्डयन दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान संख्या 6 ई 122 के रास्ते में एक बच्चे का जन्म हुआ। यह उड़ान आज शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी। हवाई अड्डा पर पहुंचने पर एक विशेष दल पहुंचा और मां और बच्चे को सुरक्षित उतारा। बताया गया है कि फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

Previous articleबिहार विधानसभा चुनाव: चेहल्लूम के बावजूद कैंडिडेट्स आज दाखिल कर सकेंगे नामांकन
Next articleभारतीय मीडिया को चीन की नसीहत, वन चाइना पॉलिसी का ध्यान रखे और ताइवान को देश न बताए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here