मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत कलाकार दिशा पाटनी का र‎विवार 13 जून को जन्म‎दिन है। उनके जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच दिशा का एक पूराना वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दिशा 19 साल की उम्र में पहली बार ऑडिशन देती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है1 वीडियो में दिशा पाटनी ने सबसे पहले अपना इंट्रो करवाया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह 19 साल की हैं। फिर उन्हें ऑडिशन के दौरान अपनी प्रोफाइल दिखाई। एक्शन बोलने के साथ ही दिशा ने अपनी लाइन बोली और अपने सीन को अच्छे से परफॉर्म किया। उन्होंने पहले लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया और फिर सपोर्टिंग रोल के लिए भी ऑडिशन दिया। इस दौरान दिशा काफी एनरजेटिक नजर आईं। दिशा के फ़िल्मी सफर की शुरूआत साल 2015 में दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक पूरी जगन्नाथ की फ़िल्म ‘लोफर’ से हुई, जहां वह वरुण तेज के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्हें एक हैदराबादी लड़की की भूमिका में देखा गया। हालांकि, इसके बाद दिशा के करियर में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ। उनको 2016 में भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवनी पर बनी बायोपिक फिल्म ‘धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी’ में काम करने का मौका मिला। फिल्म में इन्हें महेंद्र सिंह धोनी की पहली प्रेमिका प्रियंका की भूमिका में देखा गया। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं।

Previous articleराहुल गांधी ने पूछा, भारत सरकार का कुशल मंत्रालय कौन सा है? फिर खुद ही दिया जवाब
Next articleचीन की महत्वाकांक्षा को काउंटर करने के लिए एकजुट हुए जी-7 देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here