शिबू सोरेन के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बुधवार को भाजपा ने भी झारखंड से अपने राज्यसभा उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को मतदान होना है। भाजपा को उम्मीद है कि वह एक सीट आसानी से जीत लेगी। दीपक प्रकाश 25 फरवरी को झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए। इससे पहले वह प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री थे। 2019 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 25 फरवरी, 2020 को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजपा ने बुधवार को नौ राज्यों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें झारखंड से दीपक प्रकाश, बिहार से विवेक ठाकुर, असम से भुवनेश्वर कलिता, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, मणिपुर से लिएसेबा महाराजा, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयन राजे भोंसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार देर शाम यहां भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिहवन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सहित चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Previous articleअदालत में नई याचिका दायर कर सोनिया गांधी व भाजपा नेताओं पर नफरत भरे भाषण देने का आरोप
Next articleअमेरिकी राजदूत ने की केजरीवाल से मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here