वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना की नई लहर खतरनाक होती जा रही है। बीते दिन दुनिया में 8.04 लाख नए केस आए। यह पिछले 3 महीनों में एक दिन मे मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 8 जनवरी को 8.45 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, बुधवार को दुनिया में 13,532 लोगों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में रिकॉर्ड की गईं। यहां बीते दिन 3,462 लोगों की मौत हुई। यहां मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। महामारी की वजह से ब्राजील में अब तक 3.62 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन 97 दिन बाद अनलॉक
ब्रिटेन 97 दिन बाद फिर से गुलजार होने लगा है। दुनिया का सबसे लंबा और सख्त लॉकडाउन 12 अप्रैल से अनलॉक होना शुरू हो गया है। बेकाबू होते कोरोना के कारण यहां 5 जनवरी से लॉकडाउन शुरू हुआ था। हालांकि, दिसंबर से ही ब्रिटेन में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए थे। अब फिर से महीनों बाद सैकड़ों जिम, हेयरसैलून और रिटेल स्टोर खुल गए हैं।
अब तक 13.88 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 13.88 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.84 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 11.16 करोड़ लोग ठीक हो गए। 2.42 करोड़ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें 2.41 करोड़ मरीजों में संक्रमण का हल्का लक्षण है, जबकि 1.06 लाख मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Previous articleड्रग कंट्रोलर ने एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों को दी मंजूरी मॉडर्ना, फाइजर और जेजे की वैक्सीन उपलब्ध होगी
Next articleबेटी से रेप की जानकारी मिली तो 6 को मौत के घाट उतारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here