मुंबई। आमिर खान, अमित साध, हिना खान और फातिमा सना शेख के बाद अब एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है। उन्होंने इस बात की घोषणा करते हुए अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा है, “इस वक्त में हम सब साथ हैं। देश के हालात देखते हुए मेरे परिवार और मैंने बेड्स और जरूरी सामान उपलब्ध कराने में योगदान दिया है। हर दिन यह देखना दर्दनाक है कि हमारा देश किस दौर से गुजर रहा है। यह मैसेज पढ़ने वालों और उनके परिवार वालों की हेल्दी लाइफ के लिए मेरी दुआ है। सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं। लेकिन प्लीज सही जानकारी साझा करना जारी रखें। ताकि मेरी टीम इसे आप सभी के साथ शेयर कर सके। प्लीज अपना ध्यान रखें और एक-दूसरे के प्रति आभारी और दयालू रहें।”

Previous articleदिल्ली के लोगों के लिए केंद्र की भी है खास जिम्मेदारी: सुप्रीम कोर्ट
Next articleदिल्ली को गर्मी से राहत अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here