देश l में लगातार सात दिनों से कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम है। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उपाराधीन मरीजों की संख्या 20,000 से कम रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में कोविड-19 के इलाजरत मामलों में लगातार गिरावट जारी है, जो वर्तमान में 5,27,962 है। बयान में कहा गया, उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले सात दिनों से 6 लाख से कम हैं। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाजरत मामले 20,000 से कम हैं और देश में कुल इलाजरत मामलों के 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। 51 प्रतिशत से अधिक इलाजरत मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हैं।
मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में गिरावट की प्रवृत्ति हर दिन बढ़ती जा रही है। बयान में कहा गया, ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 77,11,809 है। ठीक हो चुके मरीजों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतर लगभग 72 लाख (71,83,847) तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह अब बढ़कर 92.20 प्रतिशत हो गया है। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में एक दिन में सबसे अधिक 8,000 से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 50,210 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 83,64,086 तक पहुंच चुके हैं और 704 लोगों की जान जाने से मृतकों की संख्या 1,24,315 तक पहुंच गई है।

Previous articleआत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक परिकल्पना नहीं सुनियोजित आर्थिक रणनीति: पीएम मोदी
Next articleप्रचार से लौट रहे निर्दलीय प्रत्याशी को अज्ञात अपरा‎धियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here