नई दिल्‍ली। अब तक देश में 22 करोड़ से अधिक वैक्‍सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। अभियान के आंकड़ों पर गौर करें तो अधिकांश राज्‍यों में महिलाओं की तुलना में अधिक पुरुषों को वैक्‍सीन लगाई गई है। देश में 2,25,40,803 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59,052 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है। वैक्‍सीन की कम से कम एक डोज लेने वाले पुरुषों की संख्‍या महिलाओं की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। इसका मतलब है कि देश में प्रत्‍येक 1000 पुरुषों के मुकाबले 867 महिलाओं को वैक्‍सीन लगी। यह अनुपात देश के लैंगित अनुपात से भी कम है।
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लैंगिक अनुपात प्रत्‍येक 1000 पुरुषों पर 940 महिलाओं का है। नीति आयोग के मुताबिक 2015 में यह 1000 पुरुषों पर 900 महिलाओं का था। 2 जून 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 9,13,81,749 पुरुषों और 7,92,31,870 महिलाओं को वैक्‍सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। इसका मतलब है कि देश की कुल टीका लग चुकी आबादी में पुरुषों की हिस्‍सेदारी 53 फीसदी है। वहीं सिर्फ तीन राज्‍यों छत्‍तीसगढ़, केरल और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के टीकाकरण की दर पुरुषों के मुकाबले अधिक है। केरल में 1000 पुरुषों के मुकाबले 1125 महिलाओं को टीका लगा। छत्‍तीसगढ़ में 1000 पुरुषों के मुकाबले 1045 महिलाओं को टीका लगा। हिमाचल प्रदेश में 1000 पुरुषों के मुकाबले 1003 महिलाओं को वैक्‍सीन लगाई गई।

Previous articleजेल में बंद राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में कराया भर्ती -पेट द्रद की थी तकलीफ, कोविड जांच कराने के लिए कुआ तैयार
Next article2020 में करीब 8,700 लोगों की रेल पटरियों पर जान गई, ज्यादातर प्रवासी मजदूर मरे -रेलवे बोर्ड ने ये आंकड़े मप्र के चंद्रशेखर गौर द्वारा आरटीआई के तहत पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here