नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से देश में 21 जून को सभी के लिए फ्री कोरोना वैक्सीन की शुरुआत की गई है। 21 जून को देश में रिकॉर्ड 86 लाख 16 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। यह देश में 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीन अभियान में एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। वहीं अब तक करीब तीस करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। कोरोना होने पर अस्पताल में भर्ती होने और मौत से सुरक्षा देंगी। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रोजोना करीब 50-8- लाख डोज़ दिए जाएंगे। इस रफ्तार से अगर वैक्सीन लगी को कोरोना की तीसरी लहर के असर को कम किया जा सकता है। राज्य शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरुक कर रहे हैं, कहीं कहीं पर इसे अनिवार्य भी किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन वैक्सीन के प्रति हिचकिचाहट को दस बड़ी चुनौतियों में से एक बताया है। भारत में भी वैक्सीन के प्रति हिचकिचाहट देखने को मिल रही है।के प्रति रुझान को लेकर लोगों की राय जानी और हिकिचाहट को समझने की कोशिश की है। इस सर्वे के लिए लोकल सर्वे ने सिर्फ उन्हीं लोगों की राय जानी जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है। इस सर्वे में देश के 279 जिलों से 9 हजार प्रतिक्रियाएं मिलीं। सर्वे में शामिल लोगों में 65% पुरुष थे जबकि 35% महिलाएं थीं। सर्वे में शामिल 48% लोग टियर 1 शहरों से, 24% टियर 2 शहरों से और 28% टियर 3, 4 और ग्रामीण इलाके से हैं।

Previous articleचीन से तनातनी के बीच राजनाथ सिंह जाएंगे लद्दाख
Next articleमैंने वैक्सीन ले ली आप भी लीजिए…मां का जिक्र कर मोदी ने किया अफवाहों पर वार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here