देहरादून: दिनों दिन देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के हो रहे विरोध के बीच देहरादून में रविवार यानी 29 दिसंबर 2019 को भाजपा और हिंदू संगठनों ने समर्थन में रैली निकाली।इस दौरान सैकड़ाें की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी।इस दौरान देवभूमि जय श्री राम के नारों से गूंज उठी। जंहा भाजपा कार्याकर्ताओं की शक्ति प्रदर्शन रैली में इतनी भीड़ जुटी की सड़कों पर चारों तरफ जाम लग चूका है।वहीं इस बारें में हम आपको बता दें कि सीएए के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली का आयोजन किया था। कांग्रेस की रैली में भी काफी भीड़ जुटी थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बात का पता चला है कि रैली परेड मैदान से चलकर एस्ले हॉल से होते हुए गांधी पार्क और पल्टन बाजार पहुंची। यहां प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह के समर्थन में खूब नारे लगाए। जंहा इस बात के चलते भट्ट ने कहा कि यह रैली केवल भाजपाईयों या हिंदू संगठनों की ही नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता भी शामिल है।जनता पीएम मोदी के इस फैसले के साथ है। रैली में जुटी भीड़ इस बात की गवाह है।
जानकारी मिली है कि भट्ट ने कहा कि यह रैली केवल भाजपाईयों या हिंदू संगठनों की ही नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता भी शामिल है। वहीं जनता पीएम मोदी के इस फैसले के साथ है।जंहा रैली में जुटी भीड़ इस बात की गवाह है।