मुंबई बॉलीवुड के हैंडसम ऐक्टर धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस का खास ख्याल भी रखते हैं। ऐसे में अपने एक मासूम फैन ने उनसे गुजारिश की और उसे वह टाल नहीं पाए। दरअसल, धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़का गाना गाता हुआ नजर आ रहा है। धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘मासूम प्यार हमेशा बहादुर और हिम्मतवाला होता है..इस क्लिप को शेयर करने के रिक्वेस्ट को मना नहीं कर पाया..उम्मीद है आपको पसंद आएगी’। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने हार्ट के इमोजी भी लगाए हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र ऐसा किया हो। पहले भी फैंस की फरमाइश पर गाना सुनाते और वीडियो शेयर करते नजर आ चुके हैं। बता दें कि 85 साल एक्टर आज भी बेहद फिट हैं। हाल ही में इंटरनेशनल योगा डे पर पानी के अंदर एरोबिक्स करते वीडियो शेयर किया था। वहीं 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर भी धर्मेंद्र ने अपनी फिल्म ‘बंदिनी’ का क्लिप शेयर कर डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया था। 1963 की इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक डॉक्टर का रोल प्ले किया था। इस क्लिप में धर्मेंद्र, नूतन से कह रहे हैं कि ‘डॉक्टर होने के नाते मेरा जो फर्ज था वो मैंने किया’।