मदरलैंड संवाददाता संवाददाता
पूर्व से चले आ रहे विवाद में हत्या, गाँव मे तनाव
भरत के साथ सोया एकपुत्र भी घायल, वृद्ध की नृशंस हत्या
मृतक के पुत्र ने छव लोगों को हत्या काण्ड में बनाया आरोपी
नरकटियागंज अनुमण्डल अन्तर्गत लौरिया थाना क्षेत्र स्थित मौलानगर में दो पट्टीदारों के विवाद को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में रविवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है। जिसकी ख़बर मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची। स्थिति को देखा व मृतक भरत यादव के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। इस घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव व्याप्त है। बताया गया है कि प्रखंड मुख्यालय से करीब छव किलोमीटर पर स्थित मौलानगर गांव में महज़ 4 अदद बाँस के लिए हुए झगड़े में भरत यादव लगभग 62 वर्षीय को लाठी व फरसा से हत्या कर दी गयी। इस सम्बन्ध में मृतक भरत के लडके सबरु यादव ने एक आवेदन लौरिया थाना में दिया। जिसके अनुसार दोनों की बाँसवारी व आरोपियों की बाँसवारी अभी संयुक्त है। उसी बाँस-वारी से भरत यादव चार बांस बेच दिये है। जिसको लेकर झगडादोनों पक्ष में विवाद चला आ रहा था। सबरू यादव के आवेदन में यह उल्लेख भी है कि शनिवार को भरत यादव के पास उनका एक पुत्र रामु यादव सोया, रात्री लगभग एक बजे शम्भु यादव, धऩई यादव, उधम यादव पिता स्व अंगद यादव, सुनील यादव पिता धऩई यादव, लुटन यादव पिता शम्भु यादव व रेणु देवी पति धऩई यादव आये व भरत यादव को बंगला से टाँगकर(उठाकर) गोवास (घोठा) पर ले गये। वहा मेरे पिता को लाठी व फरसा से मारकर हत्या कर दिया। मेरा भाई रामु यादव ने भागकर अपनी जान बंचाई है, वह घायल है। लौरिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मामला के अनुसंधान अधिकारी दरोगा राजेश कुमार हंसदा ने बताया की कांड के अभियुक्तों को पकड़े के लिए गुप्तचर लगाया गया है। सभी घर छोड़ कर फरार है।