मंगला चौक प्रोजेक्ट में शामिल करने के दिए निर्देश
महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण
बिलासपुर । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे नेहरू चौक से मंगला चौक तक चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में अब नेहरू चौक को भी शामिल कर लिया गया है। इसके निर्देश आज महापौर रामशरण यादव ने कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के साथ सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। अब इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की पहचान नेहरू चौक को संवारा जाएगा।
आज सुबह महापौर रामशरण यादव और कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय स्मार्ट सिटी टीम के साथ नेहरू चौक से मंगला चौक तक किए जाने वाले सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का सड़क पर पैदल चलकर जायजा लिए। इस दौरान महापौर श्री यादव ने अधिकारियों से कार्य योजना की पूरी जानकारी ली.इस दौरान अधिकारियों ने बताया की नेहरू चौक से सत्ताइस खोली चौक तक चौड़ीकरण कर डिवाइडर बनाया जाएगा,उसके बाद मंगला चौक तक पहले से ही डिवाइडर बना हुआ है। नेहरू चौक से मंगला चौक तक सड़क के दोनों किनारें आकर्षक लैंड स्केपिंग किया जाएगा,साथ ही सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर फूटपाथ भी बनाया जाएगा,जिसकी मार्किंग की जा चुकी है तथा नेहरू चौक से एसपी ऑफिस तक डिस्पेंटल का कार्य प्रारंभ किया जुका है।

Previous article विदेशियों के लिए यूएस ने बनाए सख्त नियम, भारतीयों के अलावा अन्यों को वीजा बॉण्‍ड के तहत चुकानी होगी मोटी रकम
Next article ओआईसी में पाकिस्तान की नहीं सुनी गई, कश्मीर मामले पर मिली शिकस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here