गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर में ‘पं. माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज’ तथा आठ अन्य मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने के लिए आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि 30 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करने के लिए सिद्धार्थनगर आ सकते हैं।
उनके इस संभावित दौरे के मद्देनजर सभी तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्रीय भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। बुधवार को सांसद जगदंबिका पाल और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने भी तैयारियों का जायजा लिया था।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सिद्धार्थनगर में पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे इसके अलावा वह आठ अन्य जिलों में भी बने मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार से रविवार के बीच तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिद्धार्थनगर पहुंच सकते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में सिद्धार्थनगर में पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम से एक मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। त्रिपाठी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

Previous articleसिद्धू की ताजपोशी में हिस्सा लेने जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत, 5 दर्जन से अधिक घायल
Next articleजब तक मांगे नहीं मानी जातीं, तब तक किसान बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे : टिकैत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here