दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पटपड़गंज सीट पर रुझान आना शुरू हो गए हैं। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 141753 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 61.28 रहा। भाजपा से रविन्दर सिंह नेगी मैदान में हैं। आप से मनीष सिसोदिया, कांग्रेस से लक्ष्मण रावत चुनाव लड़ रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट से छठे राउंड के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 2183 वोट से पीछे।

बता दें कि, पटपड़गंज विधानसभा सीट 1993 में गठित की गई थी। तब यहां से भाजपा के ज्ञान चंद विधायक चुने गए थे। ज्ञानचंद ने जनता दल के अमरीश सिंह गौतम को हराया था। इस सीट पर सबसे ज्‍यादा तीन बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के दिग्‍गज नेता मनीष सिसौदिया विधायक हैं। मनीष सिसौदिया दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री भी हैं।

वर्तमान में दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने दो बार पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की है, लेकिन इस बार उनके सामने भाजपा और आप दोनों ने ही अपने नए प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। जहां दोनों पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं वहीं दोनों ही उत्तराखंड के मूल निवासी हैं जिससे इस विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है।

Previous articleखेल मंत्री किरण रिजिजू ने की घोषणा, एथलीटों को मिलेगा आजीवन मासिक पेंशन
Next articleदिल्ली के चुनावी नतीजों पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले सीएम कमलनाथ कहा, ‘हमें पहले से पता था…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here