मैनपुरी होली पर घर जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर लोगों को घर जाने के लिए बसें नहीं मिलीं। बस के आने पर लोग बस के अंदर घुसने के लिए मारामारी करते दिखे। होली पर रोडवेज के सुविधा देने के दावे फेल हो गए।
रोडवेज की ओर से होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मार्ग पर बसें बढ़ाने और कानपुर, आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया गया था। होली पर घर जाने के लिए रविवार सुबह से ही लोग बस स्टैंड पहुंचने लगे। लेकिन बस सुविधा के दावे फेल होते नजर आए। यात्री बसों के इंतजार में पूरे दिन भटकते रहे।
रोडवेज द्वारा होली पर बसों के फेरे बढ़ाने, कई मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने के दावे के अनुंसार बसें बस स्टैंड पर नहीं दिखीं। दूसरे डिपो से आने वाली बसें बस स्टैंड पर जाने की बजाए बाईपास होकर बाहर से ही निकल गईं। होली पर रोडवेज सेवा के दावे फेल हो गए। आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर जाने केे लिए बसों की कमी रही।
होली पर दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है।आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बसों के फेरे और संख्या बढ़ाई गई है। दूसरे डिपो की बसें बाईपास होकर निकलने से यात्रियों को जरूर कुछ परेशानी हुई है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम

Previous articleहर मोर्चे पर फेल हो रही भाजपा सरकार
Next articleअवैध शराब के धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here