मदरलैंड संवाददाता, बगहा

पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड में बुधवार को पर्यावरण बचाने के लिए सजग प्रहरी के रूप में प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि आधुनिक काल में पर्यावरण को इंसान ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। मृदा अपरदन हो रहा है ग्लेशियर पिघल रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है प्रदूषण फैल रहा है। इससे पृथ्वी का क्षरण हो रहा है ऐसी स्थिति में तमाम सरकारी प्रयास लगातार हो रहे हैं जो पौधारोपण कर हरियाली बचाने में लगे हैं। इसमें हमारा प्रयास भले ही छोटा दिख रहा है लेकिन यह प्रयास आगे चलकर प्रकृति को बचाने में वरदान साबित होगा।
उन्होंने आगे बताया कि मुझे पढ़ाई के दौरान ही पर्यावरण से प्रेम हो गया। अब तक विद्यालय प्रांगण में लगभग 1 हजार से ऊपर पौधरोपण कर चुके हैं यह क्रम आज भी जारी है आम लीची अमरूद कटहल नीम पाकड़ पीपल गोल्ड मोहर सागवान शीशम और जंगली नीम के पौधे प्रांगण को हरा भरा किए हुए हैं।
ज्ञातव्य है कि वृक्ष हमारे जीवन की तमाम बाधाओं का हरण कर जीवन को गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह अनेक औषधियों में भी प्रयुक्त होते हैं। प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि अपने जीवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में महती भूमिका निभाए। पौधारोपण की जिम्मेदारी सिर्फ सरकारी तंत्र की नहीं बल्कि आमजन की भी है। अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधरोपण का संकल्प लें तथा पौधों की सुरक्षा करें।

Click & Subscribe

Previous articleबादलों की गड़गड़ाहट के बीच मूसलाधार बारिश से रब्बी फसलों की हुई बर्बादी, किसान मायूस
Next articleगंगा नदी के किनारे पानी में मिला दीपक कुमार मृत अवस्था में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here