मदरलैंड संवाददाता,
5 जून 2020,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 70000 हरित गृह के लिए शपथ दिलवाने की पहल।
पर्यावरण के संरक्षण हेतु पर्यावरण गतिविधि द्वारा आह्वान किया गया है कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लोग अपने घर को पर्यावरण अनुकूल ‘हरित गृह’ बनाने की शपथ लें। इस शपथ के लिए इस वेबसाइट https://paryavaransanrakshan.org/ पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2020 तक पंजीकरण करना है।
एक बार प्रतिज्ञा लेने के पश्चात् प्राथमिक कार्य यह रहेगा कि उस विशेष घर को सम्पूर्ण पर्यावरण अनुकूल घर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। उनको जल ,अपशिष्ट, ऊर्जा, रसोई की बगिया जैसे क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं का समाधान करना ,पक्षियों तथा अन्य प्राणियों की देखभाल करना जैसे विषयो पर कार्य करना होगा।
पर्यावरण अनुकूल हरित गृह के लिए निम्न पाँच बिन्दुओं पर कार्य करना है
▪️जल संरक्षण/ घर का पानी घर में /वर्षा जल संरक्षण प्रणाली का प्रयोग करना, उपयोग में लिए पानी का पुनः उपयोग करना, नलों के मुहानो पर जाली का उपयोग करना।
▪️ऊर्जा संरक्षण/सौर ऊर्जा का उपयोग करना, सौर पैनल स्थापित करना,सोलर हीटर लगाना, एलईडी बल्ब का प्रयोग।
▪️घर का कचरा घर में/
रसोई की बगिया/ सूखे ,गीले और चिकित्सीय अपशिष्ट को विभाजित करके उनका पुनः उपयोग करना जैसे गीले अपशिष्ट से रसोई की बगिया के लिए खाद बनाना, अनुपयोगी एवं पुनः उपयोग योग्य अपशिष्ट को बेचना।
▪️पक्षियों और जानवरों के लिए जल तथा भोजन की व्यवस्था,पक्षियों के लिए चुग्गाघर स्थापित करना और अन्य उपाय/प्रयोग जो प्रकृति हित हेतु किये जा सकें।
▪️घर में बगीचे की अनिवार्यता, स्थानाभाव की समस्या के समाधान हेतु गमलों में कम से कम पाँच उपयोगी अथवा औषधीय पौधों को लगाना, घरेलु आवश्यकताओं के अनुसार सब्जियां उगाना।
राकेश जैन, सह संयोजक , पर्यावरण गतिविधि ने कहा कि उपरोक्त उपायों को धीरे-धीरे स्थापित किया जा सकता है और अपने स्वयं के घर को एक ऊर्जा संरक्षित और पर्यावरण अनुकूल हरित घर बनाने का प्रयास किया जा सकता है।इन उपायों से प्रकृति के सीमित संसाधनों का सीमित उपयोग करके पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।यदि हमारे राष्ट्र के नागरिक हरित घर के लिए बनाये उपायों को अपनाते है तो हम भावी पीढ़ी के लिए पर्याप्त पर्यावरण की संपदा को संरक्षित कर सकेंगे।