मुंबई। पर्ल वी पुरी पर लगे रेप के आरोप पर राखी सावंत ने बताया जब उन्होंने यह खबर सुनी तो वह हैरान रह गईं और वह यह बात मानने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं। उन्होंने कहा, पर्ल वी पुरी के बारे में अगर मुझे ऊपर से आकर भगवान भी बोलेंगे तो भी मैं नहीं मानूंगी। इतना इनोसेंट लड़का है पर्ल वी पुरी। मैं बीसीएल में उनके साथ थी। वह कभी भी नजरें उठाकर लड़कियों को देखता नहीं है। मैं मानने के लिए तैयार ही नहीं हूं, बलात्कार के केस में उसका हाथ है। एकता कपूर के कितने शोज किए हैं, नागिन किया है, ब्रह्मराक्षस किया। वह मेरा फेवरेट एक्टर है और वह ऐसा कर ही नहीं सकता है।
राखी ने कहा मुझे बहुत दुख हो रहा है। एकता कपूर सपोर्ट कर रही हैं, मैं सपोर्ट कर रही हूं, अनीता भी हैं, सब उसका सपोर्ट कर रहे हैं। वह बहुत सीधा लड़का है। मैं शॉक हूं कि कोई ऐसी झूठी श‍िकायत कैसे कर सकता है। यह गलत बात है। सब कुछ पुलिस के हाथ में है, पर हम जितना पर्ल को जानते हैं। वह सीधा लड़का है और बहुत क्यूट लड़का है। मेरे लिए तो यह हार्ट अटैक वाली न्यूज है। मैं कभी यू टर्न लेकर नहीं आती हूं। लेकिन आज मैं यू टर्न मारकर आप लोगों के कैमरे के सामने आई स्पेशली पर्ल के लिए। मैं तो टोटली पर्ल के सपोर्ट में हूं। हमारी पूरी सीरियल इंडस्ट्री पर्ल के सपोर्ट में है। दूध का दूध, पानी का पानी तो ही जाएगा। देखो जब कोई स्टार बनता है न तो लोग उसे ऐसे ही नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। एक इंसान जब स्टार बनता है तो बहुत मेहनत से बनता है। अब कोई मुझपर इलजाम लगाकर दिखाए रेप का वहीं उसको उधेड़ दूंगी मैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी सबूत के किसी पर ऐसा इलजाम लगाना गलत बात है। अपने आपको सही साबित करने के लिए चार-पांच साल तो लगता है ही न। क्या पता वह लड़की उसको ब्लैकमेल कर रही हो, क्या पता कुछ पैसों के लिए हो रहा होगा, कुछ बोल नहीं सकते न। जो भी लड़की ऐसा कह रही है वह गलत है। पर्ल वी पुरी की तो मैं गैरंटी ले सकती हूं। मैंने एक इंटरव्यू ले रही थी उसका, उसके सामने खड़े होकर, उसने एक बार नजरें उठाकर नहीं देखा। मैं वह इंटरव्यू डालूंगी इंस्टा पर देखना, वह कितना अच्छा लड़का है।

Previous articleविधि विरुद्ध है जूड़ा के नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई, लग रहे आरोप
Next articleनीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तराखंड का दबदबा – देश में 3 नंबर पर रहा हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here