पूर्णिया। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद पशुपति कुमार पारस को मोदी कैबिनेट में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाए जाने पर लोजपा पूर्णिया दलित सेना के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाया जो बिहार वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। दलित सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष बिहारी लाल पासवान एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान के भाई को केंद्रीय मंत्री बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्व रामविलास पासवान को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह पासवान समाज के लिए भी गौरव की बात है।
इन्होंने दी बधाई :
दलित सेना के पंकज पासवान, अर्जुन पासवान, उमेश पासवान, चतुरी ऋषि, योगी पासवान, चंदेश्वरी पासवान ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।