पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पर हमला हुआ है, इस बार बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह इस हमले के शिकार हुए हैं। पश्चिम बंगाल के जगद्दाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात ईंट और बम फेंके गए। उन पर यह हमला उस वक़्त हुआ, जब वो कंकिनारा से वापस लौट रहे थे।

हमले में बाल बाल बचे भाजपा सांसद
इस हमले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार का शीशा टूट गया। हालांकि वे खुद इस हमले में बाल-बाल बच गए। अर्जुन सिंह ने इस हमले का सीधा आरोप तृणमुल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। सांसद की कार पर उस समय हमला किया गया जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन सिंह की कार के पर पहले तो ईंट पत्थर से हमला किया फिर कार को निशाना बनाकर एक बम भी फेंक दिया गया।

इलाके में आरएएफ तैनात
भाजपा सांसद पर हमले की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसके कारण इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात कर दिया गया है। हमले के बाद अर्जुन सिंह ने कहा है कि, ‘टीएमसी ने गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंकी। इसके बाद मैं अपनी कार से बाहर आया और देखा कि एक शख्स जमीन पर पड़ा हुआ है। उस शख्स का नाम गणेश सिंह है। इसके बाद अचानक मेरी कार पर बम फेंका गया।’

Previous articleराष्ट्र की महिला खिलाड़ी वर्तिका सिंह ने शाह को लिखा खून से खत कहा, मैं दूंगी निर्भया के दोषियों को फांसी…
Next articleजम्मू-कश्मीर में राजनीतिक नेता एक बार फिर सक्रिय, बदल सकते हैं समीकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here