अहमदाबाद| पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी ने फिर एक बार नापाक हरकत को अंजाम दिया है| समुद्र में मच्छीमारी कर रहे भारतीय मछुआरों ने पाक मरीन सिक्युरिटी ने फायरिंग की, जिसमें एक मछुआरा घायल हो गया| मच्छीमारी की सीजन शुरू होते पाक मरीन सिक्युरिटी की नापाक हरकतें बढ़ जाती हैं| भारतीय जल सीमा में घुसकर बोट समेत मछुआरों को बंधकर बनाकर वर्षों तक पाकिस्तानी जेल में रखते हैं| हाल ही में पहले 6 और बाद में 10 बोटों के साथ भारतीय मछुआरों का पाक मरीन सिक्युरिटी के जवान अपहरण कर चुके हैं| बुधवार की रात भारतीय सीमा में पोरबंदर के मछुआरे मच्छीमारी कर रहे थे| उस वक्त पाक मरीन सिक्युरिटी अचानक भारतीय सीमा में घुस आए और मछुआरों पर फायरिंग शुरू कर दी| फायरिंग की इस घटना में एक मछुआरा घायल हुआ है|