नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान ने केरन सेक्टर और माछिल सेक्टर में भारी फायरिंग की है। पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में तोपों, मोर्टार और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना की मुंहतोड़ और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तरफ से कितनी जानें गई हैं, अभी इसका पता नहीं चल सका है।इससे पहले नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच जवान इस हमले में घायल हुए थे।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि संघर्ष विराम का उल्लंघन बीती रात से शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने मनकोट और कृष्णाघाटी सेक्टरों में अकारण गोलीबारी की। प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत हुई थी। वहीं पुंछ में रात भर हुई गोलीबारी में तीसरे सैनिक की मौत हुई। इस दौरान घायल सैनिकों को निकाला गया।

Previous article200 विशेष ट्रेनें चलाएगा भारतीय रेलवे
Next articleहाथरस कांड पर हंगामा जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here