मदरलैंड संवाददाता, पटना

कोरोना के संक्रमण की रोकथाम और इलाज के लिए राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 100 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाया जाएगा इसके लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार की ओर से सशर्त अनुमति दे दी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की ओर से कला संस्कृति एवं युवा विभाग से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स को हस्तगत करने का अनुरोध किया था। स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के प्रधान सचिव के अनुरोध के आलोक में आज अस्थाई अस्पताल के लिए अनुमति दे दी गई है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स राज्य का एकमात्र आधुनिक खेल अवसंरचना है। जिसमें सामान्य दिनों में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खेल प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं खेल प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जाता है। स्टेडियम का उपयोग खेल गतिविधियों के लिए नहीं किए जाने के संबंध में पूर्व से ही विभागीय निर्देश दिए गए हैं।
 लेकिन वैश्विक महामारी अनुसूचित होने के कारण अति विशेष परिस्थिति में लोकहित में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स को इस शर्त के साथ जिला प्रशासन पटना को हस्तगत करने का निर्णय कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से लिया गया है।
 100 बेड के अस्थाई अस्पताल के निर्माण से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स की स्थिति में अवसंरचना किसी प्रकार की क्षति ना हो ताकि भविष्य में स्थिति सामान्य होने पर पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में सुचारू रूप से खेल गतिविधियों के लिए संचालन हो सके। साथ ही जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि जैसे ही स्थिति सामान्य हो जाती है वैसे ही स्पोर्ट्स कंपलेक्स वर्तमान जैसा विभाग को वापस किया जाए।

Click & Subscribe

Previous articleथावे मे अप्रवासी मजदूरो के लिऐ खोला गया कम्युनिटी किचेन सेंटर 
Next articleबिहार के कलाकारों को राज्य सरकार देगी प्रोत्साहन राशि, बनाने होंगे 15 से 20 मिनट का वीडियो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here