मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक फैशन आइकन हैं। साड़ी हो या हाई स्लिट गाउन एक्ट्रेस के फैंस को उनके दोनों लुक भाते है। हाल ही में वह बिग बॉस 14 के फिनाले में पहुंचीं, जहां वह पिंक कलर का साड़ी में नजर आईं। शो में उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा और थोड़ी मस्ती भी की। पिंक साड़ी में नोरा काफी सुंदर दिख रही थीं। नोरा फतेही के पिंक साड़ी लुक पर उनके फैंस लट्टू हो रहे हैं। नोरा ने बिग बॉस 14 फिनाले में जो पिंक साड़ी पहनी थी वह मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन की है। अगर आपको भी यह साड़ी पसंद आ रही है और आप अपने साड़ी कलेक्शन में इसे शामिल करना चाहते हैं तो आपको 69,900 रुपये खर्च करने होंगे। साड़ी की डिजाइनिंग की बात करें तो साड़ी के पल्लू पर बारीक कढ़ाई की हुई है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस बोट-नेक मैचिंग कलर ब्लाउज पहना है। साड़ी के साथ नोरा ने स्टेटमेंट पर्ल इयररिंग्स पहने हैं।
वहीं मेकअप में उन्होंने गुलाबी आईशैडो और साड़ी से मैच करती हुई पिंक लिपस्टिक लगाई थी। साथ ही बालों को खुला छोड़ रखा है। नोरा फतेही का म्यूज‍िक वीड‍ियो छोड़ देंगे रिलीज हुआ है। इस वीड‍ियो में नोरा बिल्कुल अलग अंदाज और स्टाइल में नजर आईं। गाने के साथ उनके चेहरा का एक्सप्रेशन भी कमाल का था। आपको बता दें कि नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘रोर- टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से किया था। इसके बाद नोरा ने तेलुगु फिल्म ‘टेंपर’ में काम किया।
नोरा फतेही का पहला प्यार डांस है। डांस को लेकर उनकी दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। इंडिया में उनकी पहचान एक्ट्रेस के तौर पर जितनी नहीं है, उससे अधिक डांस के रूप में है। नोरा ने कई गानों में धमाल मचा चुकी हैं, लेकिन 2018 में रिलीज फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नोरा फतेही ने ‘दिलबर’ गाने पर डांस कर दर्शकों का दिल लूट लिया। इस गाने से उनकी पॉपुलैरिटी तो बढ़ी है फिल्म इंडस्ट्री में काम की भरमार भी लग गई।

Previous articleबचपन से ही रखें दांतों का ख्याल
Next articleमैनपुरी:आशिक मिजाज पत्नी ने ही प्रेमी और भाई से मिलकर की थी पति की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here