नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्थान गोकर्ण पर्तगालि जीवोत्तम मठ के श्रीमद विद्याधिराज तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगालि जीवोत्तम मठ के परम पूज्य श्रीमद विद्याधिराज तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी के निधन से दु:खी हूं। उन्हें समाज के लिए उनकी सेवा, विशेषरूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में, के लिए याद किया जाएगा। उनके अनगिनत अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।’














