नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है, “मैं इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर दुखी हूं। वे अपने पीछे सेवा, परमार्थ और करुणा की समृद्ध विरासत छोड़ गये हैं। दुख की इस घड़ी में मैं ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्यों के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Previous article13 जुलाई 2021
Next articleप्रधानमंत्री ने कच्छ के नव वर्ष आषाढ़ी बिज के अवसर पर लोगों को बधाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here