नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के तबीयत खराब चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘देश भर के असंख्य लोग कल्याण सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कल जे पी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) और अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।’ गौरतलब है कि कल्याण सिंह को चार जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती किया गया था। इसके पहले उनका दिल्ली स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में उपचार चल रहा था। भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री योगी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। प्रधानमंत्री ने कहा, यह जानकर कि जे पी नड्डा जी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, मैं भावुक हो गया। कल्याण सिंह जी के साथ हुई मुलाकातों से जुड़ी कई यादें हैं।

Previous articleकोरोना को लेकर पीएम मोदी फिर चेताया, बढ़ते आंकड़े बढ़ा सकते है चिंता
Next articleकल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here