रुड़की। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई! सिपाही हरियाणा पुलिस का जवान था! बदमाशों का पीछा करते हुए हरियाणा पुलिस हरिद्वार पहुंची थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सिपाही के हत्यारोपी डकैत अंशुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया! पकड़े गए बदमाश को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई! गुरुवार देर रात फरीदाबाद पुलिस डकैती के एक मामले में बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची हरियाणा पुलिस के जवानों ने 4 बदमाशों को घेर लिया। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई तो इस दौरान एक गोली हरियाणा क्राइम ब्रांच के सिपाही संदीप के सिर पर जा लगी गोली लगने के बाद संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया है जबकि गोलीबारी के दौरान एक बदमाश भाग निकला। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं मुठभेड़ की में सिपाही की मौत के बाद हरियाणा व उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह और शहर कोतवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और हरियाणा क्राइम ब्रांच से भी मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि हरियाणा पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को दबिश देने की सूचना नहीं दी थी। एसएसपी रावत ने घटना की जांच के आदेश एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को दिए हैं। फरार बदमाश की तलाश में हरिद्वार पुलिस ने बॉर्डर की नाकेबंदी कर रात भर अभियान चलाया। दूसरे प्रदेशों के पुलिस अपराधियों की तलाश में या उनकी धरपकड़ के लिए गुपचुप तरीके से उत्तराखंड आती है हालांकि हमेशा बदमाश की गिरफ्तारी कर वापस भी चले जाते हैं। लेकिन कई बार बिना स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए प्रदेश में दबिश देना अन्य प्रदेशों की पुलिस के लिए भारी पड़ चुका है। करीब सप्ताह भर पहले रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्रातंर्गत रामपुर गांव में ग्रामीणो ने बदमाश समझकर पंजाब पुलिस को घेर लिया था!

Previous articleपुजारी हत्याकांड का खुलासा, एक हत्यारोपी गिरफ्तार
Next articleलक्सर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी भंग, जल्द होंगे चुनाव 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here