नई दिल्ली। कोरोना के कम होते केसों के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने 24 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को बहाल करने का ऐलान किया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सीपीआरओ राजेश कुमार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के अधिकार क्षेत्र के विभिन्न रेल खंडों में पहले रद्द की गईं पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन एक बार फिर बहाल किया जा रहा है। इन ट्रेनों को कोविड-19 महामारी की वजह से बंद कर दिया था।
दोबारा शुरू की गई इन ट्रेनों में गया से किऊल, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दिलदार नगर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दिलदार नगर, गया से किऊल, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ताड़ीघाट, पटना से सहरसा जैसे स्टेशनों के बीच चलने वाली डेमू और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि दोबारा शुरू की पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव, समय और रूट पहले की तरह ही होगा।














