देशबंधु जोशी
अलवर जिले के मालाखेड़ा मेगा हाईवे पर सोमवार की देर रात को पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़
के दौरान गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
इस घटना क्रम में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना के बाद एसपी तेजस्विनी गौतम भी सामान्य चिकित्सालय पहुंची और गोली लगने से घायल हुए क्यूआरटी जवान मनीष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
एसपी तेजस्विनी गौतम पहुंची चिकित्सालय जवान के स्वास्थ्य की ली जानकारी
पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार अलवर-राजगढ़ मेगा हाईवे के लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पुलिस की नाकेबंदी को तोड़कर गौ तस्कर भागने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क पर लगाकर गौ तस्करों को रोका। इस दौरान वैन में सवार 5 गौ तस्कर में से 4 को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। ड्राइवर पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में भागा। पुलिस ने भाग रहे आरोपी को भी पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्रीय जागरूक लोगों ने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है अलवर जिले में विशेषता या मेवाती इलाका गौ तस्करी अपराधियों का गढ़ बना हुआ है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । जब यह अपराधी पुलिस कारणों पर गोली चलाने से नहीं चूकते तो आम आदमी क्या कर सकता है।
पुलिस प्रशासन का की आभार व्यक्त
इस तरह की वारदातें करने वालों पर पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन का हमें को जागरूक लोगों गांव भक्तों ने आभार व्यक्त किया है।