मदरलैंड संवाददाता, 

गोपालगंज। अंतरराष्ट्रीय दो मूर्ति तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। करीब एक करोड़ की मूर्ति सप्लाई करने जा रहे तस्करों की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना प्रभारी  छोटन कुमार ने अपने दल बल के साथ दोनों तस्करों को मांझागढ़ थाना क्षेत्र सफापुर और जलालपुर मोड़ के समीप पकड़ लिया। पकड़े गए दो मूर्ति तस्करों के पास से एक अष्टधातु के करीब 5 किलो 300 ग्राम का मूर्ति और एक देशी कांटा तथा दो जिंदा कारतूस और एक नोकिया के मोबाइल के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ कर बुधवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए तस्कर मांझागढ़ थाना सरया गांव के गेनर महतो के पुत्र उपेंद्र कुमार महतो तथा धर्म परसा गांव के योगेंद्र यादव के पुत्र  पंकज कुमार बताया जा रहा है। दोनो तस्कर मूर्ति की चोरी कर सप्लाई करने के कार्य बहुत दिनों से कर रहे थे।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने पकड़ लिया मूर्ति किसकी की है अभी पता करने पुलिस जुटी हुई है। इन तस्करों के निशान देही पर  पुलिस को और उपलब्धि मिलने के सम्भावना बनी हुई है। हाल ही में पुलिस  के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाइक चोरो का पर्दा फ़ांस कर आठ बाइक और तीन तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद दूसरी कामयाबी दो मूर्ति तस्कर को गिरिफ्तार करने की चर्चा हो रही है कि  मांझागढ़ पुलिस मूर्ति के साथ दो तस्करों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद मूर्ति देखने  मे महात्मा बुद्ध की लग रही है। पुलिस के अनुसार किसी महात्मा की मूर्ति दर्शाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मांझागढ़ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय दो मूर्ति तस्कर को गिरफ्तार कर बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। करीब एक करोड़ की मूर्ति सप्लाई करने जा रहे तस्करों की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना प्रभारी ने छोटन कुमार ने अपने दल बल के साथ दोनों तस्करों के घर छापेमारी कर एक मूर्ति, एक देशी कट्टा तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए तस्कर मांझागढ़ थाना सरया अख्तियार गांव के उपेंद्र कुमार तथा धर्म परसा के पंकज कुमार बताया जा रहा है। इन तस्करों के निशान देही पर पुलिस को और उपलब्धि मिलने के सम्भावना बनी हुई है। हाल ही में पुलिस के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाइक चोरो का भी पर्दाफाश कर आठ बाइक और तीन तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद दो मूर्ति तस्कर को गिरफ्तार कर मांझागढ़ पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है।
Previous articleकोरोना का शिकार होने लगे कोरोना वारियर्स। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 157
Next articleसारण के लाल सुनील की शहादत की खबर भ्रामक, सकुशल होने की सूचना पर गांव में लौटी खुशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here