पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने में सहायता के लिए सशस्त्र बलों को तैनात करने की मांग के साथ आज ही राजघाट पर धरने पर बैठे थे। इसकी जानकारी खुद यशवंत सिन्हा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी थी।

 

यशवंत सिन्हा के साथ आप सांसद संजय सिंह और उनके साथ राजघाट पर धरने पर बैठे तमाम लोगों को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं दिया गया। केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मुखर आलोचक यशवंत सिन्हा ने इससे पहले कहा कि असैन्य प्राधिकारी सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूरों की मदद करने में विफल रहे हैं, फिर चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें।

 

उन्होंने कहा कि हमारी साधारण सी मांग है कि सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी सौंपी जाए कि वे अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का इस्तेमाल करके इन प्रवासी श्रमिकों को सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाएं। सिन्हा ने कहा था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वह धरने पर बैठे रहेंगे। इसके बाद पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया।

Previous articleदिल्ली में अरबों की जमीन पर रोहिंग्याओं का अवैध कब्ज़ा
Next articleभारत में तबाही मचाने को तैयार अम्फान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here