मदरलैंड संवाददाता,
प्रखंड के सरेया बसंत गांव में पूर्व के दुश्मनी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गोली कांड में 06 लोग घायल हो गए हैं।गम्भीर रूप से घायल पंकज सिंह, संजय सिंह,कुबेर कुमार सिंह,व रामाकांत सिंह का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सको ने रेफर कर दिया।वही प्रथम पक्ष से पंकज कुमार सिंह ने 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें विकाश प्रकाश उर्फ दिलीप सिंह, प्रकाश कुमार उर्फ पिन्टू सिंह, कौशल सिंह,पुष्पेंद्र कुमार सिंह,मनु सिंह, राकेश सिंह,राजकुमार सिंह, रामकुमार सिंह,रंजीत सिंह,मदन सिंह,सोनु सिंह,श्यामसुन्दर सिंह, विश्वकर्मा सिंह,अशोक सिंह व बाबुल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह अपने चाचा के साथ डेवढ़ी से रात्रि में अपने घर आ रहे थे कि पहले से घात लगाकर रास्ते मे बैठे उक्त सभी लोग तलवार व लाठी-डंडा से मारपीट करते हुए गोली चला दिये जिसमे कुबेर सिंह के होंठ में गोली लग गई। वही मेरे चाचा को तलवार से वार कर गंभीर रूप से घायल हों गए।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम पक्ष का प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।दूसरे पक्ष का फर्दब्यान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।