जिनेवा । ब्रेकडांस को आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक में शामिल कर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आधिकारिक तौर पर ब्रेकडांस को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि आईओसी ने युवा दर्शकों को आकर्षित करने के लिये आईओसी ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है। पहले इन तीन खेलों को टोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जाना था जो कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए। आईओसी ने पेरिस खेलों में पदक स्पर्धाओं की संख्या भी अब कम करके 329 कर दी हैं। भारोत्तोलन की चार श्रेणियां कम कर दी गई है। इसके साथ ही 2024 में खिलाड़ियों का कोटा 10500 होगा जो टोक्यो ओलंपिक से 600 कम है। प्रशासनिक अनियमितताओं को झेल रहे मुक्केबाजी और भारोत्तोलन में सबसे ज्यादा कटौती की गई है। पेरिस खेलों में भारोत्तोलन में 120 खिलाड़ी होंगे जो रियो दि जिनेरियो की तुलना में आधे से भी कम है। डोपिंग के इतिहास और सुधार लागू करने की धीमी गति के कारण इसे पूरा भी हटाया जा सकता था। आईओसी ने यह भी कहा कि ओलंपिक में उसका दीर्घकालिन लक्ष्य पुरूष और महिला खिलाड़ियों की समान भागीदारी है। ब्रेकडासिंग ओलंपिक में ब्रेकिंग के नाम से जाना जायेगा जैसा कि इसे सत्तर के दशक में अमेरिका में कहा जाता था।

Previous article 3-0 से सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया
Next article गुजरात में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तीन राजमार्गों को बाधित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here