दरभंगा में बहेड़ी थाना क्षेत्र के हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गये। ‎इस गोलीबारी में ‎चिंटू ‎सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। ‎फिलहाल उन्हें डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। बताया जा रहा है रविंद्रनाथ कि चुनाव प्रचार खत्म कर देर रात अपने गांव दुगौली लौट रहे थे। तभी उनकी कार को कोठरी के पास कुछ लोगों के द्वारा रोक ली गई और बात करने लगे। इसके बाद वह जैसे ही गाड़ी से उतरे तो अपरा‎धियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस दौरान रविन्द्र नाथ सिंह को दो गोली लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। बता दें कि रविंद्रनाथ के निर्दलीय खड़ा होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। हायाघाट विधानसभा से राजद उम्मीदवार भोला यादव और भाजपा से रामचन्द्र साह को वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मजबूत टक्कर दे रहे हैं। बताया गया ‎कि वह सालों से समाजसेवी के रूप में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहने के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे हैं और समस्तीपुर में संसद प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। नगर एसपी अशोक प्रसाद ने कहा कि हायाघाट विधानसभा से काफी चर्चित उम्मीदवार रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि व‍ह किन्‍हीं से मिल कर वापस आ रहे थे। इसी बीच रास्‍ते में ही उन्हें रोक कर गोली मार दी गई। हालांकि, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। सिटी एसपी ने बताया कि गोली मारने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। पीड़ित के होश में आने के बाद बयान लिया जाएगा जिसके बाद ही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पु‎लिस पीड़ित के बयान का इंतजार कर रही है।

Previous articleदेश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सातवें दिन भी छह लाख से कम -स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- भारत में इलाजरत मामलों में लगातार गिरावट का दौर जारी
Next articleहरदोई में पराली जलाने को लेकर 66 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here