प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर कलाकार एवं वास्तुकार सतीश गुजराल के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रतिकूल परिस्थितयों से उबरने में मदद की। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि सतीश गुजराल बहुमुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वे अपनी रचनात्मकता और दृढ़ प्रतिबद्धता के कारण सम्मान पाते थे, जिसने उन्हें प्रतिकूल परिस्थितयों से उबरने में मदद दी। उन्होंने कहा कि गुजराल की बौद्धिक जिज्ञासा उन्हें काफी आगे ले गई। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ उनके निधन से दुखी हूं। ओम शांति।’’ गौरतलब है कि गुजराल का गुरुवार को यहां निधन हो गया था। वह 94 वर्ष के थे।

Previous articleप्रख्यात कलाकार सतीश गुजराल का दिल्ली में निधन
Next articleभारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 724 हुए, 17 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here