प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पब्लिशिंग हाउस अल्फ्रेड ए नॉफ के प्रधान संपादक सन्नी मेहता के निधन पर मंगलवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें उनके असंख्य पाठक हमेशा याद रखेंगे । मेहता का 77 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, सन्नी मेहता को दुनियाभर में उनके असंख्य पाठक स्नेह के साथ याद करेंगे।

उन्होंने कहा उनके पांडित्यपूर्ण एवं ज्ञान से भरे व्यक्तित्व ने उन्हें सबका चहेता बनाया। उनके निधन से दुखी हूं। प्रधानमंत्री का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मेहता के निधन के बारे में ट्वीट किया। मेहता उनके जीजा भी हैं। पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने जीजा सन्नी मेहता (अपनी बहन गीता मेहता के पति) के निधन से बहुत दुखी हूं। वह दुनिया के उत्कृष्ट संपादकों में से एक थे और बहुत ही सभ्य व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

Previous articleलोगों को संपत्ति का मालिकाना हक दिये जाने से दिल्ली के सीएम को तकलीफ हो रही है : मंत्री हरदीप सिंह पुरी
Next articleदिल्ली एनसीआर की बात, उदय कुमार मन्ना के साथ | जनवरी 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here