मुंबई । एक्ट्रेस सारा अली खान वर्तमान में अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह फोटोग्राफर्स के सामने ढेर सारे पोज़ देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पहले तो सारा फोटोग्राफर्स के कहने पर हर तरफ पोज़ देती दिख रही हैं। ले‎किन जब एक फोटोग्राफर ने उनसे नमस्ते वाला पोज़ देने को कहा तो सारा ने मजेदार जवाब दिया। फोटोग्राफर ने उनसे कहा ‎कि सारा मैम, नमस्ते वाला पोज़ दीजिए। यह सुनकर सारा अली खान ने बिना एक पल भी रुके हुए कहा ‎कि ‘नमस्ते मेरा पोज़ नहीं होता।’ सारा का यही जवाब अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि सारा अली खान को उस वक्त फैन्स की नाराजगी का भी शिकार होना पड़ा जब सुशांत केस में ड्रग्स मामले की जांच के दौरान उनका भी नाम सामने आया था। सुशांत की मौत के बाद उनसे अफेयर के किस्सों को लेकर भी सारा काफी चर्चा में रही हैं। वहीं, वर्कफ्रंट पर सारा बहुत जल्द फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन ऑपोजिट रोल में होंगे।

Previous articleभाजपा की भावी रणनीति पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर डालेंगे असर
Next articleबिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए 124 सीटों पर आगे, तेजस्वी 27 हजार मतों से जीते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here