तापी| दक्षिण गुजरात के तापी जिले से अजीबोगरीब घटना सामने आई है| जिसमें एक बकरी ने मानव को जन्म दिया| वृद्ध जैसे दिखने वाले बच्चे के चार पैर और कान बकरी जैसे थे, लेकिन पूरा शरीर इंसान जैसा था| हांलाकि 10 मिनट बाद ही बच्चा दुनिया छोड़ गया| घटना है तापी जिले की सोनगढ़ तहसील के सेलटीपाडा गांव की| सेलटीपाडा गांव निवासी अजीत वसावा के घर बकरी ने विचित्र आकार के बच्चे को जन्म दिया| बच्चे का कपाल, आंख, मुह और दाढ़ी इत्यादि मानव जैसा था| बच्चे के चार पैर और कान बकरी जैसे थे, लेकिन पूंछ नहीं थी| बकरी के पेट से जन्मा बच्चा रोया भी इंसानी बच्चों की तरह| हांलाकि बच्चा ज्यादा समय जीवित नहीं रहा और जन्म के 10 मिनट के बाद दुनिया का अलविदा कर गया| बकरी के मालिक अजीत वसावा के मुताबिक बच्चे के चार और कान बकरी जैसे और बाकी शरीर मानव जैसे देख हम भी चौंक उठे| स्थानीय लोगों का मानना था कि किसी पूर्वज जन्म लिया है, जिससे बच्चे की पूजा इत्यादि करने के बाद उसे दफन कर दिया गया|

Previous articleउत्‍तरप्रदेश के पंचायत चुनाव से पहले शराब माफिया सक्रिय
Next articleमई महीने में बेटे की शादी की बातों को मुख्यमंत्री ने बताया अफवाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here