कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि उसकी इस ताज़ा कार्रवाई के शिकार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार बने हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पवार महाराष्ट्र के बड़े नेता हैं, इसलिए राज्य विधानसभा चुनाव से ठीक पहने उनको निशाना बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गयी है। गांधी ने ट्वीट किया, शरद पावर जी ताज़ा उदाहरण हैं जो बदले की भावना से काम करने वाली सरकार के निशाने पर आये हैं। राजनीतिक अवसर को भुनाने के मकसद से उन पर महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से ठीक एक महीने पहले कार्रवाई की गयी है।

Previous articleराज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव शुरू, इन कारणों के चलते खाली हुईं सीटें..
Next articleगूगल ने अपने 21वें जन्मदिन पर 20 वर्षों के सफर को किया याद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here